अबोहर में 42 किलो चूरा पोस्त जब्त:दो ट्रक में छुपाया था, तीन तस्कर गिरफ्तार, लुधियाना से आए

पंजाब के अबोहर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 42 किलो से ज्यादा पोस्त के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने सीतो गुन्नों चौक पर नाकेबंदी के दौरान दो ट्रकों की जांच की, जिसमें से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस की गहन तलाशी में पहले ट्रक (पीबी 06-बीबी 5536) से 21 किलो 794 ग्राम और दूसरे ट्रक (पीबी 05एआर-1966) के केबिन में छिपाए गए प्लास्टिक गत्ते से 20 किलो 556 ग्राम पोस्त बरामद किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। इनमें सतपाल उर्फ काला (काऊंके कला का निवासी), मेजर सिंह और हरजीत सिंह (दोनों गालिब कलां के निवासी) शामिल हैं। थाना बहाववाला पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *