अबोहर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का तलाशी अभियान:सभी यात्रियों के खंगाले बैग, प्लेटफॉर्म, ट्रेन और पार्किंग में की चेकिंग

फाजिल्का जिले के अबोहर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने प्लेटफॉर्म, टिकट आरक्षण केंद्र, वाहन पार्किंग और ट्रेनों में जांच की। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अभियान की सराहना की, तो कुछ ने विरोध करते हुए कहा कि उन्हें काम से जाना था और देरी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की बढ़ी आवाजाही वहीं जीआरपी थाना इंचार्ज ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग और टिकट आरक्षण केंद्र पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं को छूने का प्रयास न करें जीआरपी थाना इंचार्ज इकबाल सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वस्तुओं को छूना नहीं चाहिए। स्टेशन पर सुरक्षा के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *