अबोहर हॉस्पिटल में दो माह से बंद ईसीजी मशीन:8 में से सिर्फ एक डॉक्टर तैनात, स्टाफ ने एसएमओ को दी शिकायत

फाजिल्का में अबोहर के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक हो गई है। अस्पताल में पिछले दो माह से ईसीजी मशीन बंद पड़ी है, जिसे कंडम घोषित कर दिया गया है। यह मशीन मरीजों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और मृत्यु की पुष्टि के लिए भी आवश्यक है। स्टाफ ने इस समस्या से एसएमओ को लिखित रूप में अवगत करा दिया है। आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने कुछ महीने पहले 8 नए डॉक्टरों की तैनाती का वादा किया था। लेकिन अभी तक केवल एक महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी से महिला रोगियों को पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में एक एनेस्थीसिया डॉक्टर है, जिसकी ड्यूटी सप्ताह में दो दिन होती है। लेकिन वह भी केवल एक दिन ही आता है। इस तरह पंजाब सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। अस्पताल में बेहोशी का डॉक्टर ना होने से ना सिर्फ महिलाओं के प्रसव के आप्रेशन केस प्रभावित होते हैं, बल्कि हड्डियों के आप्रेशन भी नहीं हो पाते। लोगों को सिविल अस्पताल का ही सहारा इधर शहर के समाज सेवी राजू चराया ने बताया कि शहर के गरीब एंव मध्यम वर्ग के लोगों को सिविल अस्पताल का ही सहारा होता है। लेकिन यहां पर डाक्टरों का ना होना और ईसीजी मशीन का पिछले करीब दो माह से खराब पड़ा होना बेहद ही चिंताजनक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *