अब उड़नदस्तों को रोडवेज बस चैकिंग के दौरान वीडियोग्राफी करना अनिवार्य

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा रोडवेज बसों में निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निदेशालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब फ्लाइंग दस्तों को बस में प्रवेश से लेकर निरीक्षण पूरा करने तक पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करनी होगी। साथ ही वीडियोग्राफी की क्लिप बस चैकिंग दस्तावेज के साथ प्रस्तुत करनी होगी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार जांच के दौरान बिना टिकिट यात्रियों या स्टाफ के अभद्र व्यवहार संबंधी निरीक्षण कार्रवाई की वीडियो क्लिप भी आरोपी की जांच पत्रावलियों में शामिल करने के निर्देश दिए। संबंधित अनुशासनिक अधिकारी निरीक्षण दलों की ओर से निरीक्षण के दौरान बनाई गई वीडियो क्लिप की सीडी या पेन ड्राइव बीसीआर के साथ ही शामिल करके आरोपी की अनुशासनात्मक पत्रावली में शामिल करने के बाद अनुशासनात्मक पत्रावली जांच के लिए संबंधित जांच अधिकारी को भेजेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *