अब जिले में 269 पंचायत समिति सदस्य बनाएंगे 17 प्रधान:जिलों की सीमाएं बदली, 625 पंचायतें, जिला परिषद में 37 सदस्य तय करेंगे जिला प्रमुख

धोरीमन्ना-गुड़ामालानी को बालोतरा जिले में और बायतु को बाड़मेर जिले में शामिल किए जाने के बाद जिलों की गणित बदल गई है। जिला प्रशासन की ओर से अब पंचायत समिति और जिला परिषद के वार्डों का पुनर्गठन करके नई सीमा के हिसाब से पंचायत समितियां व जिला परिषद के वार्डों का गठन किया है। बाड़मेर जिले में 17 पंचायत समितियों में 625 ग्राम पंचायतें और 2791 राजस्व गांव होंगे। अंतिम प्रकाशन के साथ ही ही पंचायतीराज चुनाव में इन्हीं पंचायत समितियों के वार्डों के हिसाब से चुनाव होंगे। 269 पंचायत समिति सदस्य अब 17 प्रधान और 37 सदस्य जिला प्रमुख तय करेंगे। जिला कलेक्टर टीना डाबी की ओर से बाड़मेर जिले की सीमाएं नए तरीके से तय कर पंचायत समिति वार वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। नई सीमाएं तय होने के बाद बाड़मेर जिले में 7 उपखंड, 11 तहसीलें, 7 उप तहसीलें और 17 पंचायत समितियां है। भास्कर एनालिसिस – अब चौहटन पंस. में सर्वाधिक 60 ग्राम पंचायतें कहीं 1697 पर वार्ड, कहीं 8639 आबादी पर पंचायत समितियों में वार्डों के गठन में जनसंख्या का घनत्व कहीं दुगुना है तो कहीं आधे से भी कम है। बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में सबसे कम 3043 और सबसे ज्यादा 6906, आडेल में 2079 व 6332, बाड़मेर में 4560 व 8639, बाटाडू में 1809 और 3946, बायतु में 3680 और 7380, भियाड़ में 2731 और 5339, विशाला में 1697 और 5183, चौहटन में 5476 और 8589, धनाऊ में 5235 व 7423, डूगेरों का तला में 2242 और 3466, फागलिया में 5282 व 7550, गडरारोड में 4468 व 7728, मांगता में 2015 व 4209, रामसर में 5276 व 8254, सेड़वा में 4756 व 8047, शिव में 3339 व 6541, लीलसर में सबसे कम 2419 और सबसे अधिक 4271 की जनसंख्या पर वार्ड गठित किया गया है। जिला परिषद में आडेल समिति का एक ही वार्ड जिला परिषद के वार्डों में कहीं कम तो कहीं ज्यादा जनसंख्या पर वार्ड बनाए गए है। इनमें जिला परिषद का वार्ड 5 को 26955 की जनसंख्या पर रामसर पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों को शामिल कर बनाया है। जबकि वार्ड 22 को 47394 की जनसंख्या पर आडेल पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों को शामिल करके बनाया गया है। वार्डों के गठन में राजनीतिक समीकरण भी तय किए गए है। जिला परिषद बाड़मेर में अब 37 वार्ड है। भियाड़, शिव में 30- 35 हजार पर वार्ड है। बायतु, बाटाडू में 36 से 43 हजार तक वार्ड है। इसी तरह बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, विशाला में समिति में 28 से 46 हजार पर वार्ड है। आडेल में 47 हजार पर अकेला वार्ड है। सेड़वा, फागलिया के वार्डों को तीनों पंचायत समितियों के साथ मिक्स करके 29 से 42 हजार की जनसंख्या पर बनाया गया है। धनाऊ, लीलसर में 31 से 37 हजार पर वार्ड है। चौहटन में 40 से 43 हजार, गडरारोड-रामसर में 26 से 37 हजार पर वार्ड बनाए गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *