अब पीएलएफआई के नाम पर भाजपा नेता से मांगी रंगदारी

रांची में रंगदारी मांगने की घटनाएं कम नहीं हो रहीं, बल्कि बढ़ती ही जा रही हैं। इस बार एक भाजपा नेता रमेश सिंह से पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में रमेश सिंह ने 28 दिसंबर को मोबाइल नंबर 6026443977 का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उक्त मोबाइल नंबर से उन्हें पीएलएफआई संगठन के नाम पर रंगदारी मांगी गई। फोन उनके मोबाइल पर 28 दिसंबर को करीब 12.30 बजे दिन में आया था। फोन करने वाले ने कहा कि वह पीएलएफआई संगठन से बोल रहा है। आप रमेश सिंह बोल रहे हैं। मैं संगठन के बॉस के आदेश से बात कर रहा हूं। उसने कहा कि आपको हमारे संगठन को मदद करनी होगी। बताइए कब मदद पहुंचा रहे हैं। जल्दी बताइए, वरना ठीक नहीं होगा। आप हमको मदद कीजिए, संगठन आपकी मदद करेगा। वह पूरी बात धमकी देते हुए लहजे में बोल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है। इधर, पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने की यह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में तीसरी घटना है। रंगदारी की आठ घटनाओं में तीन सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ही हो चुकी है, लेकिन खुलासा एक में भी नहीं हो सका है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में भी रंगदारी की तीन घटनाएं अगस्त से अभी तक रंगदारी मांगने की तीन घटनाएं अरगोड़ा थाना क्षेत्र में भी हो चुकी हैं। बिल्डर हेमंत सिंह, रियल एस्टेट कारोबारी नि​िशत केसरी और शराब कारोबारी वीरेंद्र साहू से अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगी गई है। वहीं लालपुर थाना क्षेत्र में रियल एस्टेट कारोबारी संजय कुमार और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी ईश्वर आनंद से रंगदारी मांगी जा चुकी है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में यह तीसरी घटना है {जमीन के कारोबार से जुड़े जगदीश प्रसाद से एक करोड़ की रंगदारी पीएलएफआई के नाम पर मांगी गई। 9 अगस्त को सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन अबतक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। {सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी बबलू सोनी से भी पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। 29 अगस्त को सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन इस मामले में भी मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं सकी। रुक नहीं रहा रंगदारी मांगने का सिलसिला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *