अब पेट साफ करने वाली सिरप में मिली गड़बड़ी:जयपुर के जयपुरिया हॉस्पिटल में पहुंचे स्टॉक में मिली झिल्ली; हॉस्पिटल प्रशासन ने सप्लाई रोकी

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई हो रही दवाइयों में मिल रही खामियां रूकने का नाम नहीं ले रही है। खांसी की सिरप पीने से बच्चों के बीमार होने और मरने के केस सामने आने के बाद अब पेट साफ करने वाली दवाई (लैक्टुलोज सॉल्युशन) में झिल्लीनुमा कुछ मिला है, जिसको देखते हुए उसकी मरीजों को सप्लाई रोक दी गई है। जयपुर के राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल में मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने दवाई के बैच को जांच के लिए भिजवाया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है। हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से बनाई जांच कमेटी में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. विनोद गुप्ता और जनरल मेडिसिन के डॉ. राजेन्द्र वर्मा को शामिल किया है। पेट साफ करने वाली दवा में कुछ झिल्लीनुमा मिला जानकारी के मुताबिक, हॉस्पिटल में जो स्टॉक इस सिरप का आया था, उसकी प्रारंभिक जांच की गई तो उसमें कुछ झिल्लीनुमा कुछ नजर आया। दवाई की शीशी खोलकर जब उसे ढक्कन में डाला तो उसमें झिल्ली बनी निकली। पेट की दवा पीने से कोई मरीज बीमार नहीं हालांकि, इस दवाई के पीने से अभी तक किसी मरीज के कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन हॉस्पिटल प्रशासन ने इस मामले को देखते हुए मंगलवार को इसकी सप्लाई को रोक दिया है। ये दवाई यूनीक्योर इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से बनाई गई। —————— ये खबरें भी पढ़ें कफ-सिरप से दो राज्यों में अबतक 23 बच्चों की मौत:5 राज्यों में कोल्ड्रिफ सिरप बैन, CBI जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला कफ सिरप पीने से 23 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें मध्य प्रदेश में अब तक 19 बच्चों और राजस्थान में 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और पंजाब ने इस सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।(पूरी खबर पढ़ें) भास्कर एक्सक्लूसिव कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद बड़ा खुलासा:ड्रग कंट्रोलर का कारनामा, नकली दवाओं की परिभाषा बदली; कई फार्मा कंपनियों को बचाया सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली कफ सिरप पीने से 2 बच्चों की मौत के साथ ही तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। जिस विभाग पर ऐसी एक्शन लेने का जिम्मा है, उसी के अधिकारी फार्मा कंपनियों को बचाने में जुटे हैं। राजस्थान के फूड सेफ्टी ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने नकली दवाइयां बनाते पकड़ी गई कंपनियों को बचाने के लिए एक्ट की परिभाषा ही बदल दी।(पूरी खबर पढ़ें) कफ सिरप से राजस्थान में चौथी मौत:चूरू के अनस ने जयपुर के जेके लोन में इलाज के दौरान दम तोड़ा, मां याद कर बेहोश हो रही राजस्थान में खांसी की सिरप पीने से होने वाले मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चूरू से जयपुर लाए गए 6 साल के मासूम ने शनिवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद मासूम की मां बार-बार बेहोश हो रही है। वहीं अन्य परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है। परिवार का दावा है कि बच्चे को सरकारी हॉस्पिटल से मिली सिरप पिलाई गई थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। इससे पहले 2 भरतपुर और एक सीकर के बच्चे के साथ भी ऐसा ही हो चुका है। इन बच्चों को भी सरकारी हॉस्पिटल की सिरप पिलाई गई थी। उसके बाद उनकी जान चली गई थी।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *