कोरबा | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से जारी हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम व शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 18 मार्च 2026 तक होगी। इसके मद्देनजर परीक्षाओं के सुचारू संचालन और छात्रों की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान को रोकने छात्रों के हित में 31 मार्च तक साउंड सिस्टम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। विशेष परिस्थिति के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।


