बिलासपुर में यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में बिना हेलमेट के बाइक सवार को पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को हेलमेट बांटे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक अवेयरनेस जरूरी एसपी रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराया जा रहा है। पुलिस सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान ‘हेलमेट वितरण अभियान’ चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि जो लोग हेलमेट खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद करें। जिला यातायात पुलिस और जनसहयोग से विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं।


