अब मावठा गिरेगा…11 शहरों में पारा 10° से नीचे:कटनी सबसे ठंडा, 5.6° रहा न्यूनतम तापमान; नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से भीगेगा प्रदेश

फरवरी में ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज सर्दी है। बीती रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। कटनी, शहडोल और छतरपुर सबसे ठंडे हैं। शुक्रवार को दिन में सर्द हवाएं चलीं। शनिवार को भी सर्दी असर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश का दौर रहा। घना कोहरा भी छाया रहा। सिस्टम का असर कम होने पर 2 दिन से ठंड का असर भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की रात कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर और खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़, उमरिया में 8 डिग्री, शाजापुर में 8.1 डिग्री, नौगांव और पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, सतना में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, मंडला और सीधी में 9.8 डिग्री टेंपरेचर रहा। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 10.9 डिग्री, जबलपुर में 11.6 डिग्री और उज्जैन में 12.2 डिग्री रहा। देखिए मौसम की तस्वीरें नए सिस्टम का असर देखने को मिलेगा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका असर फिर से प्रदेश में देखने को मिलेगा। 10 फरवरी से मावठा गिरने का अनुमान है, यानी 4 दिन प्रदेश में बारिश या ओले गिरने की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *