जालंधर| अब राज्य के सभी सेवा केंद्रों में ई-श्रम कार्ड बनाए जाएंगे। पंजाब सरकार के ई-गवर्नेंस विभाग ने इसके लिए हिदायतें जारी की हैं। इसके तहत सेवा केंद्रों में अब 10 रुपए की फीस लेकर ई-श्रम कार्ड बनाए जा सकते हैं। पिछले दिनों कांग्रेस माइनॉरिटी सेल जालंधर के चेयरमैन मोबिन अहमद खान और पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन बोर्ड के पूर्व सदस्य जब्बार खान ने इसके तहत मुख्यमंत्री के नाम एडीसी अर्बन डेवलपमेंट जसबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा था। इस आदेश पर मोबिन अहमद ने पंजाब सरकार का आभार जताया। वहीं दूसरी ओर मोबिन खान ने पंजाब सरकार से लोगों को मुहैया कराई जा रही डोर स्टेप सर्विस में बढ़ोतरी करने की भी मांग की है।


