अब लालू बोले- INDIA ब्लॉक का नेतृत्व ममता करें:कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं; बंगाल CM बोली थीं- मैं अगुआई को तैयार

INDIA ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर विवाद छिड़ा है। अब RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ममता बनर्जी का साथ दिया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए।’ इससे पहले लालू के बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सहमति जता चुके हैं। उधर, बिहार के कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी एक अखिल भारतीय पार्टी है। जो लोग इस तरह का दावा कर रहे हैं कि बिहार, यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वजूद नहीं है, वह पूरी तरह से बेतुका है। अगर आप सिर्फ एक राज्य में मजबूत हैं तो उसके आधार पर आप दूसरे दल पर सवाल खड़ा नहीं कर सकते। हर किसी की महत्वाकांक्षा होती है, लेकिन उसे कंट्रोल में रखना चाहिए।’ वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच आज बैठक होनी है। इस दौरान भी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर चर्चा हो सकती है। जो लोग पूंजीपति की शादी में गए वही सवाल उठा रहे- कांग्रेस प्रभारी खगड़िया में मीडिया से बात करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा, ‘पिछले दिनों देश के एक बड़े पूंजीपति के घर में शादी हुई थी, तो जो-जो लोग उस शादी में गए थे, वही लोग उन पर सवाल उठा रहे हैं जो उस शादी में नहीं गए थे। गांधी परिवार को पूरे देश के लोग स्वीकार करते हैं।’ बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में लालू परिवार और ममता बनर्जी ने शिरकत की थी। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था- ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल लेवल पर ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है। हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से इस पर बात करेंगे। भ्रष्टाचारियों की जमात का चेहरा बदले तो भी फर्क नहीं पड़ता- बीजेपी ममता बनर्जी को INDIA ब्लॉक का नेतृत्व देने को लेकर डिप्टी सीएम और भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जमात का चेहरा बदल लें तो भी कोई अंतर नहीं पड़ता। देश को खोखला और बर्बाद करने वाला यह परिवारवादी, वंशवादी, भ्रष्टाचारी गठबंधन राष्ट्र का हित नहीं कर सकता। वहीं दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘इन लोगों में बहुत दिन से खिचड़ी पक रही थी। राहुल गांधी के नेतृत्व को इन लोगों ने नकार दिया है। इन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी के साथ नाव पर बैठने से, डूबने से, अच्छा है कोई एक नया दल बनाओ, नया गुट बनाओ।’ अब जानिए, ममता बनर्जी ने क्या कहा था पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’ इंडी गठबंधन एकजुट है- कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने ममता को नेतृत्व देने पर कहा- ‘हमारे गठबंधन में तमाम बातें आती रहती हैं। हमारे दल से जुड़़े लोगों की लोकतंत्र में आस्था है। नेतृत्व की बात होती है। ये बात बीजेपी में होकर दिखाए। ये संभव ही नहीं है। हमारी पार्टी पूरी तरीके से एकजुट हैं। हमारे घटक दल एकजुट हैं। नेतृत्व की कोई बात ही नहीं है। नेतृत्व तो राष्ट्रीय स्तर पर हो ही रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। ममता बनर्जी ने जो बातें कही है, निश्चित तौर पर नेशनल लेवल पर चर्चा तो होगी ही।’ —————————————-
INDIA ब्लॉक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं-INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिला तो लीड करूंगी:सपा और शिवसेना-UBT ने समर्थन किया; भाजपा बोली- विपक्ष को राहुल पर भरोसा नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *