अमृतसर | विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति के 6 मंत्रियों को जगह दी गई थी। वहीं अब लॉ आफिसर बनने पर रिजर्वेशन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान शुरू से समानता के समर्थक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए, पूरे किए हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए बड़ी पहल की है। शहीद भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें सरकारी कार्यालयों में लगाकर उनकी सोच को मजबूती से संरक्षित किया है।


