अब 17 फरवरी से होंगे रूरल ओलिंपिक्स

लुधियाना| किला रायपुर में आयोजित होने वाले रूरल ओलिंपिक गेम्स अब 30 जनवरी के बजाय 17 फरवरी से शुरू होंगे और 19 फरवरी तक होंगे। तीनों दिन बैलगाड़ियों की दौड़ करवाई जाएगी। इसके अलावा देश के अलग-अलग कोनों से करतब बाज इस दौरान पहुंचेंगे और अपने करतब दिखाएंगे। डीसी ने कहा कि गेम्स पारंपरिक तरीके से की जाएंगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इस बार 12 साल के लंबे अंतराल के बाद बैल गाड़ियों की दौड़ करवाने के ऐलान के बाद से किला रायपुर की खेलों की चर्चा बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *