रांची | रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को सुनवाई करेगा। फिलहाल शीर्ष अदालत ने उन्हें कोई राहत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच में डीसी भजंत्री की याचिका पर सुनवाई चल रही है। मंजूनाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल कर हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें चुनावी कार्य से दूर रखे जाने का आदेश दिया गया था।


