अब 25 दिसंबर को निकलेगी 1109 प्लॉट की लॉटरी:उदयपुर में सुबह 10.30 बजे खुलेंगे आवेदकों के नाम, तीन योजनाओं में प्लॉट

उदयपुर विकास प्राधिकरण की तीन योजनाओं के 1109 आवासीय प्लॉट के लिए ई-लॉटरी अब 18 दिसम्बर को नहीं निकाल कर 25 दिसम्बर को निकाली जाएगी। यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर ने बताया कि 18 दिसम्बर की तारीख स्थगित कर दी गई है। नागर ने बताया कि 16 दिसम्बर से प्रारंभ हुए शहरी समस्या समाधान शिविरों के चलते लॉटरी स्थगित की गई है।
अब यह ई- लॉटरी 25 दिसम्बर को पूर्णतः ऑनलाईन माध्यम से, पूर्ण पारदर्शिता के साथ, जिला कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में निकाली जाएगी। लॉटरी सामुदायिक केन्द्र, साउथ एक्सटेंशन, बलीचा में सुबह 10.30 बजे निकाली जाएगी। आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर ई-लॉटरी की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकते हैं। लॉटरी के पश्चात सफल आवेदकों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। सफल आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल प्राधिकरण की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। ये खबर भी पढ़े… उदयपुर में 1.95 लाख नाम वोटर लिस्ट से कटे:सबसे ज्यादा नाम शहरी क्षेत्र में हटे, मेपिंग नहीं कराने वाले 27000 वोटर को देंगे नोटिस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *