अब CISF संभालेगी पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा:प्रोजेक्ट की और कमान दंड सौंपा, पहले चरण में 195 जवानों की तैनाती

बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपी गई है। बुधवार को हुए कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद ‘प्रोजेक्ट की’ और कमान दंड को ट्रांसफर किया गया। पहले चरण में 195 CISF जवानों की तैनाती की गई है। CISF की तैनाती से कर्मियों की सुरक्षा, परिसंपत्तियों का संरक्षण और निर्बाध परिचालन सुनिश्चित होगा। इस दौरान CISF और HRRL के अधिकारियों कर्मचारियों ने संवाद भी किया। CISF की तैनाती से पहले प्राइवेट कंपनियों के हाथ रिफाइनरी की सुरक्षा थी। कार्यक्रम के PHOTOS… इसी माह हो सकता है पहले चरण का उद्घाटन बता दें…इसी माह रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। रिफाइनरी की लागत अब 80 हजार करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2025 में हुई आखिरी कैबिनेट बैठक में बढ़ी हुई लागत का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2013 में रिफाइनरी का निर्माण शुरू हुआ था, तब इसकी लागत 37 हजार करोड़ रुपए थी। रिफाइनरी मे कॉर्मिशियल प्रोडेक्शन जुलाई 2026 से शुरू होगा। समारोह में ये रहे मौजूद समारोह में HRRL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलाकर आर. विखार, CISF उत्तर क्षेत्र के महानिरीक्षक नवज्योत गोगोई, HRRL के कार्यकारी निदेशक (परियोजना) जी. यू. नरसिंहुलु, मुख्य वित्त अधिकारी इंद्रजीत दास गुप्ता, कार्यकारी निदेशक (परिचालन एवं कमीशनिंग) उदित नंदी, श्रवण केसरकर, किशोर कुमार, एस. नारायण, प्रीतम सिंह मीणा, CISF उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिकारी बी. आर. ढाका, वरिष्ठ कमांडेंट वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *