अब RUHS में भी सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक चलेगी:सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग दिन चलेगी ओपीडी; एसएमएस मेडिकल कॉलेज से आएंगे डॉक्टर्स

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) कॉलेज के अधीन RUHS हॉस्पिटल में डॉक्टर दीपक माहेश्वरी को कंट्रोलर का अतिरिक्त प्रभार देने के बाद यहां की सुविधाओं में विस्तार शुरू हो गया। डॉक्टर माहेश्वरी ने अब RUHS में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए किडनी, लिवर, पेशाब, ब्लड, न्यूरो से संबंधित डॉक्टर्स की ओपीडी शुरू करवाने का निर्णय किया है। ऐसे में अब यहां आने वाले इन बीमारी के मरीजों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ेगा। ये ओपीडी सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग विभाग के डॉक्टर्स संचालित करेंगे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने बताया- मरीजों की सुविधा को देखते हुए हमने SMS मेडिकल कॉलेज के हर डिपार्टमेंट (नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, CTVS, एंडोक्राइनोलॉजी समेत अन्य) डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की एक-एक यूनिट की हर सप्ताह ओपीडी RUHS में चलाने का फैसला किया है। ये सुविधा 15 फरवरी से शुरू की जाएगी। इस दिन ये चलेगी ओपीडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *