सीहोर| संत गाडगे महाराज जयंती की तैयारी को लेकर रजक समाज की बैठक इंदौर नाका पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड कोर्ट मोहनलाल सिसोदिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुल्ताने की सहमति और वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र मालवीय की अनुशंसा पर दिलीप रजक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रहलाद मालवीय मंडी को युवा इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इन नियुक्तियों पर राजू सोलंकी, सोनू मालवीय, विशाल मालवीय, सुभाष मालवीय, नितेश मालवीय, प्रहलाद एसआई, ओमप्रकाश वर्मा, राकेश पिंटू मालवीय, विष्णु मालवीय, अनिता मालवीय, नेहा मालवीय सहित मध्य प्रदेश के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।


