अभियान: टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं। मंगलवार को पोड़ी बचरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति सुषमा कोराम और सदस्य स्नेहलता शामिल हुईं। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र के पांच-पांच टीबी मरीजों को गोद लिया। उन्होंने छह माह तक मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण आहार देने की घोषणा की। सुषमा कोराम और स्नेहलता ने कहा, यह मानव सेवा का अच्छा अवसर है। आम लोग भी इससे जुड़ सकते हैं। उन्होंने समाज से निक्षय मित्र बनने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया, जिले में अभी 128 टीबी मरीज नियमित दवा ले रहे हैं। सामान्य टीबी का इलाज करीब छह माह चलता है। इस दौरान मरीजों को पोषण आहार की जरूरत होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *