मनेंद्रगढ़ | मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरुण कुमार एक्का, उप अभियंता अशोक कुमार सिंह, लेखापाल अजय तिवारी, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों, सफाई मित्र व स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कचरा संग्रहण में लगी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 की शुरुआत की और कार्यालय से बस स्टैंड तक रैली निकालकर स्वच्छता जागरूकता और स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।


