अभियान:13-15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के 50 लाख स्थानों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। घरों और प्रतिष्ठानों पर 13-15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। लक्ष्य पूरा करने के लिए हरेक बूथ पर पुख्ता तैयारी होगी। मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस सिलसिले में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की। पिछले वर्ष 25 लाख घरों में तिरंगा फहराया गया था। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशाला में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। अभियान में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका के साथ सभी समाजों की भागीदारी होगी। इसकी सफलता के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला होगी। हरेक मंडल में युद्धवीरों, शहीदों, देश सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिक-पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अभियान संयोजक नीलू शर्मा, हर्षिता पांडेय, विश्वविजय सिंह तोमर और दीपेश अरोरा मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा {जिला स्तर पर 6 और 7 अगस्त जबकि मंडल स्तर पर 7 और 8 अगस्त को बैठक {10 से 14 अगस्त तक मंडल में तिरंगा यात्रा {12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान {14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस। ऑपरेशन सिंदूर से भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई : बंसल
हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की वैश्विक पहचान को और ज्यादा मजबूत किया है। इस अभियान के जरिए युवाओं और महिलाओं को जागृत करना है। अभियान के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हर नागरिक बताया जाएगा कि किस तरह देश विभाजन के समय लाखों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। देशभक्ति की भावना जगेगी
50 लाख स्थानों पर तिरंगा लगाएंगे। गुलामी से समाज में पनपी कुरीतियों को मिटाना है। देशभक्ति की भावना जागृत करेंगे।-अजय जम्वाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ^‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। हमें छत्तीसगढ़ को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। -पवन साय, प्रदेश संगठन महामंत्री

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *