अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में ट्रंप को मैसेज-भारत नहीं झुकेगा:संत प्रेमानंद जी का भी क्रेज, 9 साल की मां दुर्गा को देखकर हर कोई हैरान

दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में शुक्रवार को फैशन और फन का कॉम्बिनेशन देखने को मिला। अलग-अलग थीम की ड्रेसेज पहने लोग गुजराती-राजस्थानी धुनों पर थिरके। इससे पहले मां अम्बे की आरती के साथ मस्ती से भरी शाम का आगाज हुआ। इस साल के अभिव्यक्ति गरबा के लिए भी हर उम्र के लोगों में जोश और उत्साह नजर आ रहा है। फैशन, फूड और फन के संगम वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलावा गुजरात, हरियाणा व दिल्ली से भी लोग पहुंच रहे हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट और कमांडर व्योमिका सिंह की भी झलक अभिव्यक्ति गरबा के तीसरे दिन भी ऑपरेशन सिंदूर की थीम वाली कॉस्टयूम में कई लोग नजर आए। जयपुर की प्राची खंडेलवाल विंग कमांडर व्योमिका सिंह के गेटअप में पांडाल में पहुंची। प्राची ने जब तिरंगा लहराया तो समूचा पांडाल देश प्रेम के रंग में रंग गया। वहीं, भगवान गणेश की थीम पर सजे गरबा वेन्यू मानसरोवर स्थित वीटी रोड ग्राउंड में राजस्थानी कला संस्कृति की झलक देखने को मिली। गरबा महोत्सव में एक युवक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बनकर आया। युवक ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों साथ चलें।टैरिफ से भारत को नुकसान हो, यह स्वीकार नहीं है। वहीं, मां दुर्गा बनी 9 साल की राधिका ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी फोटोज देखें… …. अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS PHOTO’S में देखें भास्कर का गरबा महोत्सव:मां-बेटी ने गुजराती स्टेप कर किया डांस, कॉस्टयूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर खेला डांडिया दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव, 1.80 वॉट का साउंड:गुजराती, बॉलीवुड फ्यूजन के साथ रिवर्स स्टेप, दो घंटे बिना रुके खेला डांडिया​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *