अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS

जयपुर में दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन भी लोग अलग-अलग अंदाज और थीम पर सज-धजकर पहुंचे। मानसरोवर में वीटी रोड स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में गरबा पंडाल में मां जगदम्बा की आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। एक युवक कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के गेटअप में पहुंचा, जिसके गले में ‘हिंदू राष्ट्र’ का बैनर था। वहीं, एक महिला पद्मावती के रूप में सजकर नृत्य कर रही थी। महिला के हाथ में हाथों के निशान वाली सफेद चुनरी थी। कृष्णा क्यूटो बनकर आए बच्चे ने गरबा करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यूट्यूबर कोमल अपने पति नितेश और एक साल के बेटे के साथ पहुंचीं। कोमल ने अपनी ड्रेस को गुजराती पैटर्न पर डिजाइन किया है। फैशन और ब्यूटी के टिप्स देने वाली कोमल के चार मिलियन फॉलोअर हैं। आउटफिट ‘ठुमकी’ पहनकर गरबा महोत्सव में पहुंची अंकिता जैन ने बताया कि गरबा में आने से उनका तनाव कम होता है, इसलिए वे हर साल अभिव्यक्ति गरबा में शामिल होती हैं। महक मंगलानी ने मोर मुकुट पहनकर दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति को खास अंदाज में दिखाया। गरबा में आए एक कपल ने बताया कि वे 12 साल पहले यहीं मिले थे। कुछ सहेलियां भी हर साल गरबा में साथ आती हैं। देखिए, 24 PHOTOS में गरबा महोत्सव में मस्ती के रंग… फोटो-1
दीपकों के साथ महाआरती फोटो-2
हिंदू राष्ट्र का बैनर बना चर्चा का विषय फोटो-3
पद्मावती थीम से महिला ने बांधा समां फोटो-4
राजस्थानी गानों पर थिरके लोग फोटो-5
साउथ इंडियन ड्रेस में पहुंचे युवक-युवती फोटो-6
सिर पर मटके रखकर महिलाओं ने किया डांस फोटो-7
भाई-बहन ने मचाया धमाल फोटो-8
बंजारा कॉस्ट्यूम में पहुंची युवती फोटो-9
गरबा में रेट्रो लुक की झलक फोटो-10
राजस्थानी धुनों पर जोश हाई फोटो-11
गुजराती ट्रेडिशन को शोकेस किया फोटो-12
कृष्णा क्यूटो बनकर पहुंचा बच्चा फोटो-13
ट्रेडिशनल और मॉडर्न फ्यूजन आउटफिट पहनकर आईं युवतियां फोटो-14 स्ट्रेस दूर करने गरबा में पहुंची, दोस्तों के साथ ‘ठुमकी’ में बिखेरा जलवा फोटो-15
यूट्यूबर ने पति और एक साल के बेटे के साथ जमकर किया डांस फोटो-16
अजरक प्रिंट के आउटफिट पहनकर पहुंची मां-बेटी फोटो-17
अनोखे चश्मे वाली महिला ने खींचा ध्यान फोटो-18
कृष्ण बनकर पहुंची युवती फोटो-19
हैट के साथ पीले रंग की आकर्षक पोशाक फोटो-20
2013 में गरबा में मिले, फिर शादी की फोटो-21
सिर पर फूलों की माला पहनकर आईं युवती फोटो-22
म्यूजिक, मस्ती और धूम फोटो-23
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का ड्रोन शॉट
फोटो-24
वाराणसी के फायर पान का लोगों ने उठाया लुत्फ — दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा की यह खबर भी पढ़िए… अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव जयपुर का गुरुवार को दूसरा दिन था। मां जगदम्बा की आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। लोग साउथ इंडियन से लेकर गुजराती ड्रेस में सज-धजकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *