राजिम| पिछले दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा मोर्चा की नियुक्ति हुई जिसमें राजिम शहर के अभिषेक सोनकर को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य की कमान पुनः सौपी गई। अभिषेक सोनकर ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहां को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही साथ यह भी कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में और भी मजबूती से कार्य करेगा।


