पंजाब और बंगाल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह के 12 गेंद में फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। पंजाब की तरफ से खेलते हुए अभिषेक ने 425.00 की स्ट्राइक रेट से हैदराबाद में बंगाल के खिलाफ एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में 12 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। युवराज सिंह का रिकॉर्ड
युवराज सिंह ने साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ते हुए 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। दिपेंद्र सिंह के नाम सबसे तेज टी-20 फिफ्टी
मेंस की टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक नेपाल के दिपेंद्र सिंह ऐरी (9 बॉल) ने सितंबर 2023 में हांगझो एशियन गेम्स के दौरान मंगोलिया के खिलाफ बनाया था। भारत के अशुतोष शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रेलवे की ओर से 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…


