भास्कर न्यूज | गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि चौथे दिन दो नामांकन फार्म प्रत्याशियों ने खरीदे। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने अब तक फार्म खरीदा वहीं मझिआंव में 9 लोग पर्चा खरीद चुके हैं । इधर नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं समाहरणालय गेट से पहले कल्याणपुर पुल के समीप बैरिकेडिंग की गई है। इस संबंध में गढ़वा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने कहा कि नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ पांच लोगों की अनुमति कार्यालय तक है। इसके अलावे 100 मीटर की दूरी में तीन वाहन प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान नियमानुसार कागजात उपलब्ध करना होगा। होल्डिंग टैक्स भुगतान, संतान से संबंधित शपथ पत्र आदि महत्वपूर्ण है। 13 कोषांगों का गठन नगरपालिका चुनाव को लेकर जिले के नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत मझिआंव और नगर पंचायत बंशीधर नगर में प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शहरी क्षेत्रों में आचार संहिता लागू होते ही पदाधिकारी व कर्मी चुनाव कार्य में सक्रिय हो गए हैं। नामांकन व विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है। नामांकन में प्रत्याशी के साथ आ सकते हैं 5 समर्थक : एसी


