अमका की टीम ने जीता क्रिकेट प्रीमियर लीग

भास्कर न्यूज | कोरबी-चोटिया पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरमिना में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। 14 दिन तक चले इस क्रिकेट प्रतियोगिता में दूर-दराज से भी क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भ रतपुर जिले के अमका गांव की टीम ने कोटया को हराकर विजेता का खिताब जीता। समापन व पुरस्कार वितण समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में किसी एक टीम को जीत मिलेगी, लेकिन हारने वाली टीम लगातार अभ्यास से कमियों को दूर कर जीत के लिए निरंतर प्रयास करे। गांव में सांस्कृतिक मंच के निर्माण की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने 5 लाख रुपए की राशि की मंजूरी दिलाने की घोषणा की। स्पर्धा के अंतिम दिवस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व भाजपा पसान मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य व गोगपा के जिलाध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम, पूर्व तहसीलदार जेपी सिंह, जनपद सदस्य कमला पेंद्रो, मंडल महामंत्री राकेश जायसवाल, रवि मरकाम ने भी अपने विचार रखे। स्पर्धा को सफल बनाने में लालचंद, विनोद पटेल, दिवाकर सिंह मरकाम, सुमंत श्याम, जसवंत उईके, राहुल गोस्वामी, अनुराग जायसवाल, अमन, राहुल गोस्वामी, सुरेन्द्र, रवि समेत अन्य का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *