अमनदीप अस्पताल और उजाला सिगनस की पहल: 26 मरीजों के मुफ्त में बदले जाएंगे जोड़

अमृतसर| अमनदीप ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने उजाला सिगनस के साथ मिलकर समाज के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक सराहनीय घोषणा की है। इस विशेष अभियान के तहत पंजाब के 26 जरूरतमंद मरीजों को चुनकर उनके घुटनों या कूल्हों के जोड़ बदलने के ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त किए जाएंगे। अमनदीप अस्पताल के चेयरमैन और प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि इंसानियत के नाते समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह फैसला लिया गया है। मरीजों का चयन एनजीओ, गुरुद्वारों और स्थानीय कम्युनिटी सेंटरों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *