भीलवाड़ा | स्पोर्ट्स क्लब भीलवाड़ा के खिलाड़ी अमन रज़ा अंसारी का सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम में चयन हुआ। स्पोर्ट्स क्लब के सचिव चैनसुख समदानी व क्लब के कोच फारुख पठान ने बताया कि एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में 7 से 13 जनवरी तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में प्रतियोगिता होगी। राजस्थान टीम में अमन लिबेरो की पोजीशन पर खेलेंगे।


