राहौद| नगर में अमन लदेर का सीआरपीएफ जीडी में चयन होने पर पूरे नगर और परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। अमन ने अपने चयन को लेकर बताया कि उसका बचपन से ही सपना था कि वह एक फौजी बन कर देश की सेवा करे। इसीलिए एसएससी (जीडी) परीक्षा की तैयारी साल भर पूर्व से कड़ी मेहनत किया। सेना में जाने की प्रेरणा उसे अपने परिवार से मिली इसके पहले अमन के बड़े पापा शिवशंकर लदेर हेड कांस्टेबल सीआईएसएफ भोपाल में तैनात है। बड़े भैया अंशुमन लदेर हेड कांस्टेबल के पद पर सीआईएसएफ राजस्थान में देश की सेवा दे रहे हैं।


