अमन श्रीवास्तव गैंग का सदस्य अरेस्ट:पतरातू में काम कर रही एमजीसीपीएल कंपनी में की थी फायरिंग, रोचाप का रहने वाला है अशरफ अंसारी

रामगढ़ जिले के पतरातू में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अमन श्रीवास्तव गिरोह के सदस्य अशरफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी एमजीसीपीएल ओवरब्रिज निर्माण कंपनी से रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा था। घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि अमन श्रीवास्तव गिरोह के सदस्यों ने निर्माण स्थल पर फायरिंग की थी और कंपनी के मैनेजर को लगातार धमकी भरे फोन कर रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में पहले ही कुछ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन रोचाप निवासी अशरफ अंसारी फरार हो गया था। पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अवसर पर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस जिले में अपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपराधियों की जानकारी गुप्त रूप से देने की अपील की है। जल्द ही थाने के पास एक शिकायत पेटी लगाई जाएगी और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *