अमृतसर| श्री अमरनाथ सेवा मंडल हॉल गेट की ओर से महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारा लगाया। इसी दौरान मंडल के सभी सदस्यों ने मिलकर 200 पाउंड का केक काटकर बाबा भोलेनाथ को भोग लगाया। इस मौके पर सुरेश सहगल, राजेंद्र गुप्ता, डॉ. चौधरी, रविंदर कुमार, पप्पू महाजन, श्यामलाल, सुमित सहगल, गौरव, अजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।


