मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो नाबालिग बच्चों को चोरी के संदेह में जमकर पिटाई कर जातिसूचक गालियां दीं गईं। NH 30 बाईपास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने 8-10 वर्ष के दो बच्चों को बांधकर न केवल उनकी पिटाई की, बल्कि उन्हें जातिसूचक गालियां भी दीं। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित बच्चे पुरानी बस्ती अमरपाटन के रहने वाले हैं। घटना में आरोपियों ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बजाय खुद ही न्याय करने का प्रयास किया। वीडियो के वायरल होने के बाद अमरपाटन पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और छानबीन में जुट गई है। यह घटना न केवल बाल अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि जातीय भेदभाव और कानून को अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति को भी दर्शाती है।


