अमरपुरा में संत लिखमीदास स्मारक पर पुष्प-वर्षा:तेलंगाना भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने किया समाधी पूजन

संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा के तत्वावधान में चल रहे पाटोत्सव के चौथे दिन कथा व यज्ञ विधि विधान से हुए। भव्य स्मारक व देव मंदिर के लोकार्पण की नवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ा रामद्वारा सूरसागर जोधपुर के महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज द्वारा भक्त चरित्र कथा वाचन किया जा रहा है। इस दौरान आज समाधिस्थल और देव मंदिर पर हेलीकोप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। संतो ने सुनाई भक्त चरित्र की कथाएं रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज ने इस अवसर पर भक्तों के पावन चरित्र का वर्णन किया। आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि निर्मल मन से प्रभु के कृपा तक पहुंचा जा सकता है। इसमें सतगुरु वाणी व संगति की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संतों व महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर छल कपट को छोड़कर मंगल भाव से करने का आह्वान किया। कथा में संत राम रतन महाराज, संत मुरली राम महाराज ने भी अपनी बात रखी। अपने प्रवचन में संत रामरतन महाराज ने कहा कि संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज का जीवन परम परोपकारी था। गृहस्थ जीवन के साथ-साथ श्रद्धा भक्ति भाव से भगवत भक्ति करना कठिन है जिसे उन्होंने अपने जीवन काल में परिपूर्णता के साथ निभाया व समाज जीवन में भी इसी भाव का जागरण किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने सबरी, जटायु आदि को तारा। भगवान जाति, रूप व रंग को नहीं देखते हैं बल्कि आत्मीय भाव से सबका कल्याण करते हैं। वर्तमान समाज जीवन में भी सामाजिक समरसता के भाव में और बढ़ोतरी होनी चाहिए ऐसी सीख श्रीराम के जीवन चरित्र से मिलती है। संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज ने भी इसी भाव के साथ अपनी भगवत मंडली में जाति पाती न देखकर श्रद्धा भक्ति भाव व आत्मीयता को ही देखा। कल होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन 4 दिसंबर को रात्रि में होने वाली भव्य भजन संध्या में राजस्थान क्षेत्र के अनेक प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसमें पाली के प्रसिद्ध भजन गायक रमेश माली, हर्ष माली, जबराराम माली, नागौर के इंदरचंद कच्छावा, जोधपुर की शोभा माली, ब्यावर के गोविंद माली, छगन माली, जालौर के गिरधारी लाल माली, कोटा के जगदीश सैनी के साथ-साथ बालेसर के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार सोनू माली, पिंटू माली भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देंगे । तेलंगाना भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने किया पूजन इस अवसर पर भाजपा के राजस्थान के पूर्व संगठन मंत्री व वर्तमान में तेलंगाना प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने स्मारक व देव मंदिर में दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की गई। उनके साथ मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, रमेश अपूर्वा, लक्ष्मी नारायण बिश्नोई, हैदराबाद भाजपा के कोषाध्यक्ष अविनाश देवड़ा, कान सिंह राठौड़, नगर परिषद सभापति नीतू तोलावत, गोविंद सोनी, रामनिवास सांखला, सोमकांत शर्मा, अमित जैन व महेश शर्मा भी साथ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *