अमरपुर के बिझौरी गांव में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन:जिला अध्यक्ष बोले- अटल जी के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाए

डिंडोरी जिले के अमरपुर विकासखंड के बिझौरी गांव में बुधवार को शहपुरा विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हुए जनहित के कार्यों और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के पिछले दो वर्षों के जनहितैषी कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से इन जानकारियों को बूथ स्तर पर जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता तीरथ मूलचंदानी, हारून खान, मनोहर ठाकुर, सुशील राय, मालती तिवारी और मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *