अमरपुर में ज्वेलर्स से साढ़े पांच लाख की लूट:रात में घर जा रहे थे व्यापारी, बाइक सवारों ने सोना-चांदी से भरा बैग छीना

उमरिया जिले के अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार रात एक ज्वेलर्स से लूट की वारदात हुई। बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने ज्वेलर्स से सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी ज्वेलर्स पुरुषोत्तम शनिवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तालाब के पास सुनसान इलाके में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से सोना-चांदी से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ज्वेलर्स ने अमरपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) नागेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि लूटे गए बैग में करीब साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *