अमरावती-बीजापुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाने की पदयात्रा

भास्कर नयूज | माकड़ी मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने अमरावती व बीजापुर में पदयात्रा की। ब्लॉक अध्यक्ष गौतम साहू के नेतृत्व में हुई पदयात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से भी संवाद करते जनसंपर्क अभियान भी चलाया। माकड़ी ब्लॉक के बीजापुर मंडल से पदयात्रा शुरू करते हुए तीसरे दिन रांधना पहुंचे कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ अभियान में शामिल होने आह्वान किया। लुभा से रांधना तक 10 किमी तक पदयात्रा कर कांग्रेसियों ने पॉम्प्लेट बांटे। पीसीसी सचिव बिरसप्रसाद साहू ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के जरिए ग्रामीणों को जोड़ा जा रहा है। इस दौरान मनी मरकाम, संग्राम मरकाम, गजेंद्र राठौर, ललित शोरी, वाडेराम शोरी, लखु पोयाम, अंधारू नेताम, गोकुल प्रधान, आकाश महाजन, ब्रह्मा मरकाम, दुर्योधन व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *