अमरीक सिंह मिनहास को अध्यक्ष और जगरूप सिंह को जनरल सेक्रेटरी बनाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना खेल जगत में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था लुधियाना स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया। गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अमरीक सिंह मिनहास, पूर्व एआईजी पंजाब पुलिस को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। खेल प्रमोटर जगरूप सिंह जरखड़ को जनरल सेक्रेटरी और स्वास्थ्य विभाग के पूर्व सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह को चेयरमैन नियुक्त किया गया। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव सिंह को एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक, जबकि विधायक अशोक पराशर पप्पी को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर हरदीप सिंह बीरमपुर और नरिंदर सिंह हैबोवाल को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। देविंदर सिंह घुम्मण, हुकम सिंह (गुरु नानक कार बाजार), सतनाम सिंह कैले, मीनााक्षी रंधावा (कोच, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला) और गुरदीप सिंह ग्रेवाल (जिला खेल अधिकारी) को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। हॉकी ओलंपियन हरदीप सिंह ग्रेवाल को चीफ एडवाइजर और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रछपाल सिंह नागी को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरसतिंदर सिंह प्रगट को टेक्निकल जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। वहीं पांच सदस्यीय टेक्निकल कमेटी में मनप्रीत सिंह मुंडियां, परमजीत सिंह पम्मा ग्रेवाल, गुरतेग सिंह लाडी, कुलविंदर सिंह बब्बू मल्ली और प्रेम सिंह रामपुर को शामिल किया गया है। नव-नियुक्त अध्यक्ष अमरीक सिंह मिनहास और मुख्य संरक्षक बलदेव सिंह ने बताया कि एसोसिएशन अब जूनियर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लुधियाना के पुराने महान खिलाड़ियों के नाम पर सम्मानित करेगी। यह सम्मान समारोह मार्च में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही हर वर्ष अंडर-17 लड़कों और लड़कियों का गुरु गोबिंद सिंह हॉकी टूर्नामेंट राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *