अमरोहा की केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, कर्मचारी भागे:पूरे शहर में फैला धुआं, लोगों के आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत

अमरोहा से बड़ी खबर है। सोमवार देर रात यहां गजरौला की वेस्ट क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गैस रिसाव शुरू हो गया। कर्मचारी डरकर भागे। देखते ही देखते गजरौला की सड़कों पर धुआं फैल गया। शहरभर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। गले और आंखों में जलन होने लगी। आनन-फानन में लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर जमा हो गए। पुलिस-फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और गैस रिसाव को बंद करने की कोशिश कर रही है। देखिए 3 तस्वीरें… रात करीब साढ़े 10 बजे गैस रिसाव
जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया गजरौला में वेस्ट क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। यहां पेस्टिसाइड्स बनाए जाते हैं। रात साढ़े 10 बजे के आसपास फैक्ट्री में गैर रिसाव होने लगा। यह देख कंपनी में शाम की शिफ्ट में काम कर रहे अधिकारी और कर्मचारी डर गए। कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम गैस रिसाव को रोकने में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच नाईपुरा, अल्लीपुर, सुल्तान नगर, लक्ष्मी नगर, अतरपुरा, बसंत विहार और आसपास के मोहल्लों में लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। गजरौला की सड़कों पर धुआं छा गया। रास्ते से गुजर रहे लोग भी कुछ समझ नहीं पाए और गाड़ी को साइड में लगाकर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया और तुरंत कार्रवाई की मांग की। फैक्ट्री के गेट पर शहरवासी करीब एक घंटे तक खड़े रहे और हंगामा किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रिसाव बंद करने की कोशिश में लगी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अधिकारी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र सुरक्षित नहीं माना जा रहा, लोगों ने घरों से निकलने और मास्क लगाने की सलाह दी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी हुई है। शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एडीएम गरिमा सिंह, एसडीएम धनौरा विभा श्रीवास्तव मौके पर मौजूद हैं। वहीं फैक्ट्री का पास दो 108 एम्बुलेंस और दो दमकल की गाड़ी है। एडीएम गरिमा सिंह ने बताया, केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव हो रही है। इसको रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीआरएफ टीम से बात हुई है। टीम आ रही है। फैक्ट्री में गैस रिसाव को लेकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 108 एम्बुलेंस एमपी सुखवीर सिंह ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में गैस फैक्ट्री में रिसाव की सूचना पर आए है। हादसे की जानकारी पर 108-102 दोनों एम्बुलेंस आई है। ———————— ये भी पढ़ें…. एनकाउंटर के बाद शव घर पहुंचा तो नारे लगे:बुलंदशहर में काफिला निकाला, बोले- हमारा ठाकुर कैसा हो, बलराम जैसा हो गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर किए गए अनिल दुजाना गैंग के लीडर बलराम ठाकुर का शव पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित घर पहुंचा। यहां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। शव गाड़ियों के काफिले और हुड़दंग, नारेबाजी के बीच घर लाया गया। आगे पुलिस की गाड़ी, फिर एंबुलेंस में शव और पीछे 4-5 वाहनों में समर्थक हुड़दंग-नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कार के गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *