अमरोहा में 4 डॉक्टरों की मौत:कार ट्रक में घुसी, ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला; गाड़ी काटकर शव निकाले

यूपी के अमरोहा में तेज रफ्तार कार डीसीएम में घुस गई। हादसे में 4 MBBS डॉक्टरों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा डीसीएम में घुस गया। ट्रैक्टर से खींचकर कार को अलग किया गया। फिर गाड़ी को काटकर शवों को निकाला गया। चारों डॉक्टर पार्टी करके स्विफ्ट डिजायर कार से गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी लौट रहे थे। तभी यूनिवर्सिटी से महज 7 किमी पहले हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अतरासी गांव के पास फोम के गद्दे से लदा डीसीएम ट्रक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर खड़ा था। हादसा बुधवार रात साढ़े 10 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार सवार ट्रक को देख नहीं पाए और पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे डॉ. अर्णब चक्रवर्ती (कोलकाता), आयुष शर्मा (दिल्ली), श्रेष्ठ पंचोली (दिल्ली) और सप्तऋषि (त्रिपुरा) की मौके पर मौत हो गई। तस्वीरें देखिए… हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। छत उड़ गई। एक्सीडेंट में तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। कार सवार सभी की पहचान आधार कार्ड से हुई। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे। ये सभी 2020 बैच के छात्र थे, जो एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके इंटर्नशिप कर रहे थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शवों को मॉर्च्युरी भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। ——————————- ये खबर भी पढ़ेंः- ‘मरूंगा तो हंसते हुए’ कहने वाले कॉन्स्टेबल का सुसाइड नोट:कानपुर में भाई बोले- कर्ज नहीं, पत्नी से होने वाला झगड़ा मेरे भाई को ले डूबा ‘कुछ तो कमी रही होगी कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, मेरी जान कभी दो लाइन तो प्यार की बोली होतीं। तुम शादी कर लेना, बच्चों की देखरेख भाई-भाभी कर लेंगे। मुझे माफ करना।’ ये दर्द सिपाही मान महेंद्र के सुसाइड लेटर से सामने आया। वह कानपुर पुलिस की यूपी 112 में तैनात थे। बीते 2 दिसंबर को कल्याणपुर इलाके में किराये के मकान में फंदे से लटककर उन्होंने जान दे दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *