अमर अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी:भाजपा ने घोषणा पत्र बनाने का दिया जिम्मा, नैरेटिव एवं कंटेंट टीम बनी, कांग्रेस ने समन्वय समिति बनाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ही दल निकाय चुनाव के लिए तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को भाजपा ने घोषणा पत्र और लोगों के बीच नरेटिव सेट करने, राजनीतिक कंटेंट तैयार करने की टीम बनाई है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने समन्वय समिति तैयार की है। इस टीम पर उम्मीदवार चुनने का जिम्मा होगा। मंत्री मंडल में जगह मिलने की चर्चाओं के बीच अमर अग्रवाल को संगठन ने अहम मोर्चा दिया है, संभालने को। घोषणा पत्र समिति के अमर अग्रवाल संयोजक और सुनील सोनी सह संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बताया कि वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल वाली समिति में पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, चन्द्रशेखर साहू, मोतीलाल साहू, प्रबोध मिंज, नीलकंठ टेकाम, रिकेश सेन, राजेश अग्रवाल, मधुसूदन यादव, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंह देव, पंकज झा, राकेश पाण्डेय, दीपक म्हस्के,सफिरा साहू, अंबिका यदु, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक और हेमंत पाणिग्राही घोषणा को पत्र समिति के सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। ये तैयार करेंगे नैरेटिव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव-2025 के लिए पार्टी की नैरेटिव और कंटेंट टीम की घोषणा की है। इसमें मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा इस टीम के संयोजक बनाए गए हैं। टीम में प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, शशांक शर्मा, सोमेश पाण्डेय सदस्य होंगे। नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवन्नी एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह टीम के पदेन सदस्य होंगे। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट ये देंगे
कांग्रेस पार्टी ने अपनी समन्वय समिति घोषित कर दी है। इस समिति पर ही प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा भी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर एक आदेश जारी किया गया है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि यह टीम नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में आपसी समन्वय और सहमति बनाकर जीतने के योग्य दावेदारों की लिस्ट बनाएगी। 23 जनवरी को सीलबंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इसे जमा किया जाएगा। इस समिति में 10 से 11 लोग होंगे जिलों के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को इसका संयोजक बनाया गया है। जिलों के प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी इसके अध्यक्ष होंगे । इसके अलावा सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व प्रत्याशी, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, नगर निगम के पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, नगर पालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षों को इस समन्वय समिति में शामिल किया गया है।

ये खबर पढ़ें
नए टेंडर नहीं होंगे, पहले से मंजूर काम चलते रहेंगे:24 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू; जानिए क्या काम होंगे, किस पर ब्रेक?
छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कल से नामांकन का दौर भी शुरू हो जाएगा। सोमवार 20 जनवरी से आचार संहिता लग चुकी है। आचार संहिता में कई कामों पर ब्रेक लग जाता है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *