अमर शहीद हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी का बलिदान दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर आर्य समाज बाजार श्रद्धानंद में अमर शहीद हुतात्मा महान स्वतंत्रता सेनानी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती का बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया। आर्य समाज के प्रधान शशि कोमल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ से की गई। जिसमें पंडित तेज नारायण, पंडित निरंजन देव ने मंत्रोच्चारण से यज्ञशाला की अग्नि में आहुतियां डलवाईं। इसके पश्चात मुख्य वक्ता स्वामी वेद प्रकाश आत्म प्रज्ञा आश्रम बाघनी नूरपुर ने संबोधन में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाने पर जोर दिया। इसके अलावा सुरिंदर सिंह गुलशन ने अपने भजनों से आए लोगों को निहाल किया। प्रधान शशि कोमल ने आए मेहमानों अलग-अलग आर्य समाजों के अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के उपदेश को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। आर्य समाज के उपाध्यक्ष, वैदिक प्रवक्ता पं. डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने मंच संचालन बखूबी निभाया। कार्यक्रम दौरान आर्य समाज की ओर से मेहमानों को सम्मानित किया । इस मौके पर महामंत्री पवन टंडन, विद्यासागर, बलराज जूली समेत आर्य समाज के पदाधिकारी और लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *