अमलाई पुलिस ने किया अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

अमलाई पुलिस ने किया अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अमलाई।
गश्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार, एक सफेद रंग की बोलेरो पिक-अप ओ.पी.एम अमलाई बैम्बू गेट से बरगवां की ओर अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अमलाई पुलिस टीम द्वारा भवतारिणी मंदिर के पास कोतमा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक सुनील दास पिता फगुनी दास, निवासी अमराडंडी बाजार, वार्ड नं. 07, थाना अमलाई, जिला शहडोल को मौके पर ही हिरासत में लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी सुनील सिंह निवासी अमलाई रेल्वे स्टेशन के पास, थाना अमलाई, शहडोल, अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। उक्त पिक-अप वाहन की जांच करने पर उसमें 2,021 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब नौ लाख रु. है। आरोपी सुनील दास से उक्त शराब संबंधित वैध दस्तावेज मांग करने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह अवैध शराब अमलाई निवासी सुनील सिंह द्वारा शहडोल से लोड करवाई गई थी। घटनास्थल पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में निरी. जयप्रकाश नारायण शर्मा, सउनि. दीपक तिवारी, सउनि अजमेर सिंह, प्र. आर. गणेश पाण्डेय, प्र. आर. दशरथ प्रजापति, प्र. आर. राकेश सिंह, प्र. आर. नारेन्द्र सिंह,आर. गुलाब सिंह, आर. आत्माराम महोबिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *