अमलीपदर में नेटवर्क की समस्या, ग्रामीण परेशान

भास्कर न्यूज | अमलीपदर अमलीपदर और आसपास के क्षेत्र में जियो नेटवर्क की खराब स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। जियो कंपनी द्वारा लगाए गए टावर का नेटवर्क 100 मीटर की दूरी पर भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने कई बार जियो इंजीनियर और डिस्ट्रीब्यूटर से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जियो कंपनी विज्ञापनों में 4जी और 5जी स्पीड का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीण इलाकों में तो नेटवर्क की स्थिति और भी खराब है। लोगों को कॉल कनेक्टिविटी, इंटरनेट स्पीड, और सामान्य संचार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बाद जियो रायपुर के जीडीएम अविनाश तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया था कि अगले तीन दिनों में जितना संभव हो सके, उतना सुधार किया जाएगा। जियो फाइबर कनेक्टिविटी के लिए सर्वे का काम चल रहा है। जमीन के नीचे केबल बिछाकर नेटवर्क की स्थिरता और गति में सुधार किया जाएगा, लेकिन आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या जस ​की तस है। ग्रामीणों का कहना है कि रिचार्ज की कीमतें समान हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र में बेहतरीन सेवा दी जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की यह स्थिति उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। जल्द से जल्द नए टावर लगाए जाएं और मौजूदा टावर की समस्याओं को हल किया जाए। क्योंकि नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण पढ़ाई, ऑनलाइन काम, और अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *