अमलोह नगर कौंसिल में AAP को बड़ी कामयाबी:सिकंदर सिंह गोगी सर्वसम्मति से बने प्रधान, शिंदरपाल विक्की मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह में नगर कौंसिल के प्रधान पद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। वार्ड नंबर 12 से पार्षद सिकंदर सिंह गोगी को सर्वसम्मति से नगर कौंसिल का प्रधान चुन लिया गया है। प्रधान के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। शिंदरपाल विक्की मित्तल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जगतार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं ने भंगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर अमलोह से आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि यह सराहनीय है कि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से नेतृत्व का चयन किया गया। नवनियुक्त प्रधान सिकंदर सिंह गोगी ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए शहर के रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस प्रकार उन्हें बिना किसी भेदभाव के यह जिम्मेदारी मिली है, उसी प्रकार वे भी बिना किसी पक्षपात के शहर का विकास सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *