अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना सपने जैसा:इस सीजन से भी सवाई माधोपुर का युवा पहुंचा KBC

इतने सारे पड़ाव पार करके केबीसी हाट सीट पर पहुंचना और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने होना एक सपने से कम नहीं था। अमिताभ बच्चन ने मुझे विजय बाबू कहकर पुकारा और नर्वस‌ होने पर पानी पिलाया। इस लम्हे को कभी नहीं भुला पाउंगा….. यह कहना कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में पहुंचने वाले सवाई माधोपुर के पहले युवा विजय कुमार सिंधी (25) पुत्र अशोक कुमार सिंधी निवासी सिंधी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर का है। 6 साल से कर रहे थे प्रयास कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में सवाई माधोपुर के विजय पहले युवा है। विजय बताते हैं कि इसके लिए वह छह साल से प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पांच राउंड पास किए थे। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होते हैं। मई जून के महीने में रजिस्ट्रेशन होते हैं। जिसमें दो सवाल पूछे जाते हैं। इसका पहला दो दूसरा राउंड पास किए। जिसके बाद तीसरे राउंड में ऑडिशन होते हैं। यह ऑडिशन देश के चार पांच बड़े शहरों में होते हैं। जहां पर हजारों लोग आते हैं। विजय बताते हैं उन्होंने 2023 में भी ऑडिशन मुंबई में दिया था। वहां जीके राउंड क्लीयर किया था, लेकिन इंटरव्यू में पास नहीं हुआ। साल 2025 में दिल्ली में उन्होंने फिर जीके टेस्ट पास किया और इंटरव्यू पास किया। उसके बाद ट्रिपल ए के लिए सितंबर के महीने में फोन आया, उस लम्हे को वो भूल नहीं सकते हैं। वो बताते राशि जीतना इतना इंपोटेंट नहीं है। जितने वो लम्हे थे, जब वह पांच दिन अमिताभ बच्चन के साथ रहे। केबीसी टीम ने हमें बहुत अच्छा रखा। स्टूडियो लाइटिंग और हॉट सीट पर बैठना, जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता हूं। अमिताभ बच्चन से मिलने का अनुभव बहुत खास रहा। नर्वस होने पर अमिताभ ने विजय बाबू बोला विजय बताते हैं कि उनका नंबर पांचवे दिन आया। जिससे वो बहुत नर्वस हो गए। इस अमिताभ बच्चन ने उन्हें खुद सीट से खड़े होकर पानी पिलाया और विजय बाबू कहकर पुकारा, मोटिवेट किया। जिसे वो कभी नहीं भूल सकते हैं। विजय केबीसी में एक लाख पर सवाल तक पहुंचे और हार गए। विजय को केबीसी की ओर से एक बाइक और एक सोने का सिक्का भी दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *