केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में भारतपोल पोर्टल लॉन्च करेंगे। इसे इंटरपोल की तर्ज पर बनाया गया है। इससे जांच एजेंसियों को साइबर और फायनेंशियल समेत अन्य क्राइम में इंटरनेशनल पुलिस से तुरंत मदद मिलेगी। पोर्टल को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बनाया है। भारतपोल पोर्टल से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को भी मदद मिलेगी। जांच एजेंसियां और राज्यों की पुलिस विदेश भागे अपराधियों और क्राइम से जुड़ी जानकारी इंटरपोल से मांग सकेंगी। इस पोर्टल के जरिए CBI किसी केस की जांच में मदद के लिए इंटरपोल के अन्य सदस्य देशों की जांच एजेंसियों से भी जानकारी मांग सकेगी। साथ ही अन्य देशों की सहायता के लिए क्राइम डेटा और खुफिया जानकारी शेयर भी कर सकती है। देश में क्राइम कर भागने वाले अपराधियों को पकड़ना चुनौती
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम, फायनेंशियल क्राइम, ऑनलाइन टेररिज्म, संगठित अपराध, ड्रग्स स्मगलिंग, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि समेत इंटरनेशनल क्राइम की संख्या बढ़ रही है। इनकी जांच के दौरान कई बार अन्य देशों की मदद लेनी पड़ती है। साथ ही देश में अपराध कर विदेश भागने वाले अपराधियों को वापस लाकर सजा दिलवाना आज भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती है। इसके लिए भारतीय एजेंसियां इंटरपोल समेत अन्य विदेशी सुरक्षा एजेंसियों की मदद लेती हैं। अब भारतपोल के जरिए इंटरपोल व अन्य देशों से तुरंत अपराधियों का डेटा मिल जाएगा। 35 CBI अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा
कार्यक्रम में शाह 35 CBI अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित भी करेंगे। इन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और अच्छी जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से सम्मानित किया जा चुका है। ————————————– इंटरपोल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 90वां इंटरपोल सेशन : मोदी बोले- भारत ने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए बलिदान दिए इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन (INTERPOL) का 90वां सेशन 2022 में 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्धाटन किया। इस मौके पर मोदी ने कहा- 99 साल से इंटरपोल दुनिया के 195 देशों की पुलिस को कनेक्ट कर रहा है। ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि हर देश का कानूनी ढांचा अलग है। पूरी खबर पढ़ें…


