ग्वालियर में चार दिन बाद अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए ग्वालियर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी, डीआईजी और एसएसपी ने अलग-अलग बैठकें की हैं, जिनमें एसपी, सीएसपी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। अपराधिक बदमाशों की खंगाल रही कुंडली
वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना तस्दीक किए किसी भी संदिग्ध को क्लीन चिट न दी जाए। साथ ही शहर के सभी गुंडे, बदमाश और संदिग्धों की सूची तैयार कर उन्हें राउंडअप करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों को थाने बुलाकर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की कुंडली तैयार की है। ग्वालियर में 4000 आपराधिक बदमाशों की है सूची
इन बदमाशों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि वे वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर में कोई अपराध करते या संदिग्ध रूप से घूमते पाए गए, तो उन्हें सीधे हवालात भेज दिया जाएगा। शहर में करीब 4000 आपराधिक बदमाशों की सूची है, जिनमें हत्या, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे अपराधों में शामिल लोग हैं। पुलिस उन बदमाशों से पूछताछ कर रही है जो जेल से छूटने के बाद शहर में मौजूद हैं। उनसे पूछा जा रहा है कि वे आजकल क्या कर रहे हैं और कहीं वे किसी नए अपराध में शामिल तो नहीं हैं। इसके अलावा, जेल में बंद अपराधियों की भी सूची तैयार की जा रही है। एमपी ग्रोथ समिट में मिनिस्टर भी रहेंगे मौजूद
एमपी ग्रोथ समिट में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित करीब 10 अन्य मिनिस्टर भी मौजूद रहेंगे। होटल, लॉज धर्मशाला संचालकों से टूरिस्टों की मांगी सूची
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले पूरे शहर और देहात के थाना प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त भी की है, और अपराधियों घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। इसके साथ ही सैकड़ों बदमाशों को पड़कर जेल भी भेजा गया है। वहीं पुलिस ने शहर के होटल,लॉज, धर्मशाला के संचालकों के साथ बैठक भी की है और उन्होंने दे दिए कि वह किसी भी संदेह ही को अपने जहां रुकने से पहले उसकी पूरे दस्तावेज बारीकी से चेक करें अगर उन्हें किसी भी व्यक्ति पर संदेह होता है तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस आने वाले वाहनों को कर रही चेक
पुलिस ने इसके अलाव मेला ग्राउंड के आसपास के रहवासियों से भी बातचीत कर पता लग रही है कि उनके घर में किराए से कौन रह रहा है। उन्होंने घर में किराएदार रखने से पहले उसके दस्तावेज लिए हैं या नहीं और उसकी सूची अपने संबंधित थाने पर दी है या नहीं अगर नहीं दिए तो थाने पर उसकी सूची उपलब्ध कराए। वहीं पुलिस शहर में प्रवेश करने वाले नाकों पर बैरिगेट लगाकर शहर में आने वाले लोग और वाहनों को बड़ी बारीकी से चेक कर रही है। सुरक्षा के लिए 4 से 5 हजार जवान रहेंगे शहर में तैनात
गृहमंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए शहर भर में करीब 4 से 5 हजार पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास की बिल्डिंगों पर पुलिस के विशेष जवान हथियार और दूरबीन से लैस रहकर पैनी नजर बनाए रखेंगे।


