अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह:किसान आंदोलन समेत 3 मुद्दों पर बातचीत हुई, 25 अक्टूबर को खन्ना मंडी पहुंचे थे

पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कई महीनों के बाद फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इन 3 मुद्दों पर हुई बातचीत गृह मंत्री अमित शाह से कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात का समय काफी अहम है। सूत्रों की मानें तो मुख्य रूप से चर्चा के तीन बिंदु रहे। एक तो राज्य में इस समय चल रहा किसान आंदोलन। जिसे एक साल पूरा होने वाला है। जगजीत सिंह दल्लेवाल करीब 42 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनकी तबीयत नाजुक है। ऐसे में उम्मीद है कि बैठक में यह मुद्दा भी उठा होगा। दूसरा अहम मुद्दा पार्टी प्रधान का है। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद सुनील जाखड़ ने गृह मंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया था। तीसरा, राज्य में एक के बाद एक लोकसभा, पंचायत और नगर निगम चुनाव हुए हैं। अब विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो साल बचे हैं, ऐसे में पार्टी को किस तरह आगे बढ़ना चाहिए, इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। क्या कैप्टन अमरिंदर केंद्र और किसानों के बीच कड़ी बनेंगे? किसान आंदोलन-2 को एक साल पूरा होने वाला है। किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरू होने और मसला सुलझने की बजाय और बिगड़ता जा रहा है। पिछले 42 दिनों से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में डल्लेवाल और किसान आंदोलन के दूसरे मसलों को सुलझाने के लिए पंजाब बीजेपी के नेता केंद्र और सरकार के बीच कड़ी बन सकते हैं। अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात को भी इसी लिहाज से देखा जा रहा है। पंजाब बीजेपी के नेता नहीं चाहते कि आंदोलन लंबा खिंचे और दूसरे राज्यों के किसानों का समर्थन मिले। इससे पहले पहुंचे थे खन्ना अनाज मंडी इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह करीब दो महीने छह दिन पहले 25 अक्टूबर को अचानक खन्ना अनाज मंडी पहुंचे थे। जब किसानों को धान खरीद में दिक्कतें आ रही थीं, तब केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना हो रही थी। इसके बाद भाजपा नेता सभी मंडियों में पहुंचे। इस मुद्दे पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी मिला था। हालांकि, वे पार्टी की बैठकों से दूर रहते हैं। हालांकि, उनकी पत्नी पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर और बेटी जय इंदर कौर सक्रिय रहती हैं। भाजपा ने पटियाला में नगर निगम चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *